उदयपुर भाजपा देहात की कार्यकारिणी की घोषणा, एसटी वर्ग से देहात में पहली बार महिला जिला महामंत्री बनीं, सात महिलाओं को अवसर
उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पवार ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की अनुमति से बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
कार्यकारिणी में महेंद्र औदिच्य को फिर से मौका देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है, वहीं एसटी वर्ग से सोनल मीणा को जिला महामंत्री बनाया गया है। पूर्व में जिला महामंत्री रहे चंद्रगुप्त सिह चौहान को चौथी बार फिर जिला महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में सात महिलाओं को भी पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष व 8 मंत्री बनाए हैं। इस कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर ग्रामीण इलाकों के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी समय से इंतजार बना हुआ था।
यह है कार्यकारिणी
जिला उपाध्यक्ष : कैलाश गांधी, रमेश जोशी, शांतिलाल मेघवाल, दलीचंद डांगी, प्रकाश जैन, गीता पटेल, गोपाल कुंवर, रामकृपा शर्मा
जिला महामंत्री : महेंद्र औदिच्य, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सोनल मीणा
जिला मंत्री : चंदा जैन, शोभा चम्पावत, मीरा मेघवाल, सुर्कीता डामोर, मोहब्बत सिंह राव, गणपत सोनी, दयालाल चौधरी व विमल कोठारी।